Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2026 12:21 PM

शहर के नए बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ब्रांच के बाहर लगे ATM को गत रात दो अनजान लोगों द्वारा तोड़ कर नकदी लूटने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।
भवानीगढ़ (विकास मित्तल): शहर के नए बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ब्रांच के बाहर लगे ATM को गत रात दो अनजान लोगों द्वारा तोड़ कर नकदी लूटने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी ATM से कैश निकालने में नाकाम रहे और मशीन की तोड़फोड़ करने के बाद मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में बैंक मैनेजर मोहित कुमार ने बताया कि रोज की तरह ब्रांच बंद करने के समय ATM को बंद करके उसके शटर को ताला लगा दिया जाता है। बुधवार सुबह 6 बजे जब गार्ड ATM खोलने पहुंचा तो उसने देखा कि शटर का लॉक टूटा हुआ था और ATM के बाहर लगे CCTV कैमरे भी टूटे हुए थे। इसके बाद उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई जब दो अनजान लोग ATM लूटने के इरादे से यहां पहुंचे।
उन्होंने पहले शटर का लॉक तोड़ा और फिर मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान उन्होंने ATM मशीन में तोड़फोड़ की और वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here