NRI भाईयों की कोठी पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का कीमती समान चुरा हुए फरार

Edited By Kamini,Updated: 10 Jul, 2024 07:09 PM

thieves attacked the house of nri brothers

बेखौफ चोरों द्वारा आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच चोरों द्वारा एनआरआई भाईयों की बंद पड़ी कोठी को

कोटफत्तूही (बहादर खान) : बेखौफ चोरों द्वारा आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच चोरों द्वारा एनआरआई भाईयों की बंद पड़ी कोठी को निशाना बनाने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार स्थानीय गांव के विदेश में रहने वाले 4 एनआरआई भाइयों की बंद पड़ी कोठी से अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपए कीमत के बर्तन, नल, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह ढिल्लों, जसविंदर सिंह राणा, प्रेम सिंह, गुरजीत सिंह ढिल्लों पंच, बलवीर कौर, जरनैल सिंह ढिल्लों आदि ने बताया कि यह बंद कोठी कनाडा में रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह और उसके इंग्लैंड में रहते 3 भाई जगतार सिंह, तारा, परमजीत सिंह की हैं। इसकी सफाई के लिए आज जब हम घर के अंदर आए तो देखा कि चोर घर के पीछे लगे लकड़ी के दरवाजे के निचले साइड के बोर्ड को तोड़कर अंदर घुसे। अंदर से कमरों का ताला तोड़कर 4 अलमारियां, 3 पेटी को खंगाल कर एक लाख रुपए के नए खरीदे गए बर्तन, 4 बाथरूम के सभी नल, एक गीजर, नए कपड़े, चादरें व अन्य सामान चोरी कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!