Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2022 05:08 PM

भारत-पाकिस्तान सीमा के सथ लगते फाजिल्का इलाका जहां कई बार पुराने बम बरामद हुए हैं। कथित तौर पर आज फिर एक खेत से एक बम बरामद किया गया। पता चला है ....
फाजिल्का (सुनील): भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लगते फाजिल्का में कई बार पुराने बम बरामद हुए हैं। कथित तौर पर आज फिर एक खेत से बम बरामद किया गया है। पता चला है कि किसान खेत में हल चला रहा था तभी जमीन से बम निकला। उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार एक किसान फाजिल्का के पास गांव बाधा के सेम नाले के साथ लगती जमीन में खेतों में हल चला रहा था तो उस समय जमीन से बम निकला। बम मिलने से किसान उसे देखकर घबरा गया। उसने फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने खेतों में आकर जायजा लिया। पुलिस पार्टी द्वारा बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। हालांकि मौके पर पहुंचे फाजिल्का के डी.एस.पी. जोरा सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से बम को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here