जीरकपुर के लग्जरी स्टोर में 1.5 करोड़ रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2026 01:23 PM

theft at luxury store in zirakpur

जीरकपुर में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर मौजूद ‘फाइनेस द लग्जरी स्टोर’ से करीब 1.5 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी का मामला सामने आया है।

जीरकपुर (धीमन): जीरकपुर में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर मौजूद ‘फाइनेस द लग्जरी स्टोर’ से करीब 1.5 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी का मामला सामने आया है। स्टोर मालिक अरविंद कुमार की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में स्टोर मैनेजर मोहिना दीवानी उर्फ ​​दीपी की भूमिका की भी जांच चल रही है। शिकायत के मुताबिक, 10 अगस्त की सुबह जब कर्मचारी स्टोर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच के दौरान 200 से ज्यादा महंगी रेडीमेड ड्रेस, करीब 15 हजार मीटर इम्पोर्टेड कपड़ा, 2 AC, लैपटॉप, कंप्यूटर, साउंड सिस्टम, फर्नीचर और दूसरा सामान गायब मिला।

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि 9 अगस्त की शाम को मैनेजर को स्टोर के पास देखा गया था और उसे सामान दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा गया था। बाद में कर्मचारी उसके फ्लैट पर पहुंचे, जहां स्टोर से जुड़ा कुछ सामान मिला। थाना चीफ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस सामान की बरामदगी और पूरे मामले के बीच संबंध स्थापित करने के लिए जांच कर रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!