Punjab: युवक ने पवित्र काली बेईं में लगाई छलांग, मरने से पहले चाचा के बेटे को किया फोन...

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2025 04:08 PM

the youth jumped into the sacred kali bein

गुरप्रीत सिंह ने पवित्र काली बेईं पर बने गांव माछीजोआ के पास पुल से बेईं नदी में छलांग लगा दी।

सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने काली बेईं में छलांग लगा दी। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह (उम्र 24) पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव फतोवाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह ने पवित्र काली बेईं पर बने गांव माछीजोआ के पास पुल से बेईं नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने अपने चाचा के बेटे को भी फोन कर कूदने की सूचना दी।

उक्त युवक ने पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और चप्पल उतारी तथा बाद में काली बेईं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरप्रीत सिंह के चाचा के बेटे जर्मन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सुल्तानपुर लोधी में प्राइवेट नौकरी करता था तथा अभी अविवाहित था। सूचना मिलने पर गुरप्रीत की मां व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!