दोस्त के उकसाने पर नौजवान ने उठाया यह कदम, गंवा बैठा जान

Edited By Urmila,Updated: 25 May, 2022 05:58 PM

the young man took this step on the instigation of a friend lost his life

थाना जुलकां में एक दोस्त की तरफ से दूसरे दोस्त को सल्फास की गोलियां खाने के लिए उकसाने के दोष में दूसरे दोस्त खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना जुलकां की पुलिस ने जानकारी देते बताया कि गांव ...

देवीगढ़ (नौगावां): थाना जुलकां में एक दोस्त की तरफ से दूसरे दोस्त को सल्फास की गोलियां खाने के लिए उकसाने के दोष में दूसरे दोस्त खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना जुलकां की पुलिस ने जानकारी देते बताया कि गांव रौहड़ जागीर के गुरमीत सिंह पुत्र दयाल सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि इसी गांव का दिलबाग सिंह उसके लड़के जसप्रीत सिंह का दोस्त है। इन दोनों को 20 मई को उनके किसी दोस्त ने लड़कियों के साथ घूमते कहीं देख लिया था। इस बात का पता जब जसप्रीत सिंह के पिता गुरमीत सिंह को लगा तो उसने दोषी दिलबाग सिंह को झिड़क दिया। इस करके 22 मई को शाम 7 बजे दोषी मुदई की मोटर पर मुदई के लड़के पास आया और कहा कि उसके पिता को लड़कियों के साथ घूमने वाली बात का पता लगा है। अब अपनी बदनामी होगी। इस करके वह दोनों जहर खा लेते हैं।

इस दौरान दिलबाग सिंह ने मुदई के लड़के जसप्रीत सिंह को सल्फास की गोलियां दे दीं और आप उसे कहा कि वह घर जा कर सल्फास की गोलियां खाएगा। इस तरह दोषी दिलबाग सिंह की तरफ से मुदई के लड़के को गोलियां खाने के लिए उकसाने करके उसने सल्फास की गोलियां खा ली जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!