सुबह-सवेर सैर करते दंपति पर युवक ने चलाई गोली, हैरान कर देगी वजह

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Feb, 2021 10:28 AM

the young man shot at the couple while walking

पल्सर सवार 2 लुटेरों ने आज सुबह गांव जलाल नंगल (डोगर) में सैर करते दंपति की...

टांडा उड़मुड़ (पंडित): पल्सर सवार 2 लुटेरों ने आज सुबह गांव जलाल नंगल (डोगर) में सैर करते दंपति की लूटने की कोशिश में उन पर गोली चला दी। वारदात सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। लुटेरे महिला के कानों से बालियां झपट कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक जलाल नंगल निवासी दंपति कुलविंदर सिंह और परमजीत कौर जब गांव की संपर्क सड़क पर सैर कर वापस घर लौट रहे थे तो पल्सर सवार दो लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। कुलविंदर के विरोध करने पर उन्होंने उनके पैरों की ओर गोली चला दी, जो सड़क पर लगी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते लुटेरे परमजीत कौर के कानों से सोने की बालियां झपट कर बेगोवाल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना मुखी टांडा बिक्रम सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!