मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना, युवक ने दोस्त की मौजूदगी में नाबालिग लड़की से पार की हदें

Edited By Urmila,Updated: 05 Apr, 2026 09:22 AM

the young man crossed the line with a minor girl in the presence of a friend

लुधियाना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया।

लुधियाना (राज): लुधियाना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में थाना हाइबोवाल की पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी नीरज वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 4 अप्रैल को उसकी बेटी ने कहा कि आरोपी नीरज वर्मा उसे फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां नीरज का दोस्त भी मौजूद था। आरोप है कि नीरज ने लड़की को डराया-धमकाया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग को मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए घर भेज दिया। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर चुका था। जब पीड़िता के पिता अपनी बहन रेखा को साथ लेकर आरोपी नीरज के घर उलाहना देने पहुंचे, तो वहां स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि नीरज के परिजनों ने पीड़िता के परिवार के साथ न केवल बदतमीजी और गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!