Edited By Urmila,Updated: 26 Aug, 2026 12:46 PM

गुरुद्वारा श्री फतेगढ़ साहिब में माथा टेक कर वापिस चंडीगढ़ लौट रहे बस्सी पठाना के आलमपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में स्कूटरी सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौ/त हो गई।
फतेहगढ़ साहिब (जगदेव) : गुरुद्वारा श्री फतेगढ़ साहिब में माथा टेक कर वापिस चंडीगढ़ लौट रहे बस्सी पठाना के आलमपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में स्कूटरी सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले धर्मवीर सिंह और उनकी पत्नी शशि बाला के तौर पर हुई है। हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
बस्सी पठाना पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरपिंदर सिंह ने बताया कि हादसा तब हुआ जब चंडीगढ़ के रहने वाले धर्मवीर सिंह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ स्कूटर पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने आए थे। जब वे माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे, तो आलमपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटरी को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि स्कूटर पर सवार पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बस्सी पठाना थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी देते हुए बस्सी पठाना थाने के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हरपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हादसाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here