मंदिर में CBI अफसर बनकर घुसे लुटेरें, सेवादार को कहा- यहां गांजा रखा है, तलाशी करनी है और फिर...

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Feb, 2021 11:01 AM

the robbers entered the temple as cbi officers

फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

पटियाला: पंजाब में आए दिन हो रही लूट की वारदातों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना लूटपाट और झपट की वारदातों ने पुलिस की नींदें उड़ाई हुई है, लेकिन चोरों के हौसले और बुलंद होते नजर आ रहे है। अब तो चोर और लूटेरे इतने बेखौफ हो गए है कि मंदिर को भी वह अपना निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला पटियाला के देवीगढ़ रोड पर स्थित गांव घड़ाम के प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर का सामने आया है। यहां रात के 1:30 बजे बेखौफ लूटेरे मंदिर में घुस कर 5 लाख कैश लूटकर रफूचक्कर हो गए। 

यह भी पढ़े : दर्दनाक हादसा: विवाह से लौट रहे परिवार की गाड़ी हुई बेकाबू, मंजर देख कांप उठेगा कलेजा

मिली जानकारी अनुसार रात को लुटेरें मंदिर का दरवाजा खटखटाने लगे और सेवादार को झूठ बोला कि वह सीबीआई अफसर है। लूटेरों ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि मंदिर में गांजा छुपा कर रखा हुआ है। यह बात सुन कर सेवादार ने दरवाजा खोला तो लूटेरों ने पुजारी और उसे मंदिर में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। 

फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से सेवादार और पुजारियों के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में मंदिर में लूट का ये कोई पहला मामला नहीं है, कुछ दिनों पहले ही खन्ना के एक प्रसिद्ध मंदिर में ऐसा हो चुका है। पंजाब में बढ़ते लूट और छीना झपटी की वारदाते प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली को दर्शाती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!