चार महीने पहले दुबई गए युवक की दर्दनाक मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jul, 2021 05:47 PM

the painful death of a young man who went to dubai four months ago

नजदीकी गांव रसूलपुर के एक नौजवान की दुबई में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गांव रसूलपुर में मृतक नौजवान के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र अरविंदर सिंह (22)...

हठूर (भट्टी): नजदीकी गांव रसूलपुर के एक नौजवान की दुबई में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गांव रसूलपुर में मृतक नौजवान के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र अरविंदर सिंह (22) इसी साल मार्च महीनो की 22 तारीख़ को लुधियाना के एक ट्रैवल एजेंट के द्वारा दुबई में रोज़ी-रोटी कमाने के लिए गया था। 24 अप्रैल को अरविंदर सिंह की परिवार के साथ आखिरी बार हुई वीडियो कालिंग हुई थी। उस समय उसने बताया कि ट्रैवल एजेंट की तरफ से कोरोना पॉजिटिव कह कर उसे अस्पताल में दाख़िल करवाया गया। उसने कहा कि जब वह भारत से आया था तो उसकी रिपोर्टें नेगेटिव थे। मृतक के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल के बाद 28 जुलाई को दुबई के डॉक्टरों ने वीडियो काल कर अरविंदर सिंह की मौत हो जाने के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा कि अपने पुत्र की मृतक देह को गांव लेकर आने और इसी के साथ ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने संबंधी हलका विधायका  सरवजीत कौर और ऐस.ऐस.पी. पुलिस लुधियाना (देहाती) को विनती की गई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!