दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान सहायक लाइनमैन की मौत

Edited By Kalash,Updated: 05 Apr, 2026 10:21 AM

electricity department employee death

तलवाड़ा क्षेत्र में आज उस समय मातम छा गया जब बिजली विभाग के एक युवा सहायक लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

तलवाड़ा (हरविंदर जोशी): तलवाड़ा क्षेत्र में आज उस समय मातम छा गया जब बिजली विभाग के एक युवा सहायक लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह (22) निवासी गांव भुंबोताड़ के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, सरबजीत सिंह बिजली विभाग के सब-डिवीजन तलवाड़ा में सहायक लाइनमैन के तौर पर तैनात था। वह सब-डिवीजन के अधीन आते गांव धार में बिजली की खराबी ठीक करने के लिए गया हुआ था। काम करते समय वह अचानक हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पारिवारिक सदस्यों ने भारी मन से बताया कि सरबजीत को बिजली विभाग में नौकरी मिले अभी सिर्फ 3-4 महीने ही हुए थे। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता बेटा और घर का मुख्य सहारा था। युवा बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों और इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच करवाने और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है। 

लोगों का कहना है कि यह देखा जाए कि कहीं इस हादसे के पीछे कोई तकनीकी लापरवाही तो नहीं थी। सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद अगली कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!