नाकेबंदी के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक फरार

Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2026 02:57 PM

liquor recover from car

हाजीपुर पुलिस ने इलाके में शरारती तत्वों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत नाकेबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने इलाके में शरारती तत्वों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत नाकेबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सिपाही सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गांव हरदोखुंदपुर में गश्त और चेकिंग के लिए मौजूद थी। 

इस दौरान मानसर साइड से आ रही एक कार नंबर पी.बी.39-सी- 4822 को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। पुलिस पार्टी को देखकर कार चालक घबरा गया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस द्वारा कार की तलाशी ली गई, तो कार की डिग्गी से कुल 114 बोतलें बरामद हुई। जिस में पंजाब क्लब व्हिस्की 84 बोतलें,रॉयल स्टैग 9 बोतलें तथा मैकडावल 21 बोतलें थी। हाजीपुर पुलिस ने बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!