मैरिज पैलेस में दुल्हे को इस हालत में देख दुल्हन के उड़े होश, बैरंग लौटी बरात

Edited By Vaneet,Updated: 18 Nov, 2019 02:44 PM

the groom fainted during anand karaj

हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसका जीवन साथी हर खुशी देगा, यहां तक कि उसका हर सपना पूरा करेगा। ...

श्री मुक्तसर साहिब: हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसका जीवन साथी हर खुशी देगा, यहां तक कि उसका हर सपना पूरा करेगा। लेकिन एक दुल्हन का सपना उस समय टूट गया जब उसे पता चला की उसका पति नशेड़ी है। 

लड़की ने किया शादी से इंकार 
दरअसल, गांव सोढी लोपोके के युवक की लंबी क्षेत्र के एक गांव की लड़की से कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष ने गांव खुबन के पास पैलेस में शादी की तैयारियां की थी। मैरिज पैलेस में शादी की चहल-पहल थी। मेहमान दुल्हन पक्ष को बधाइयां दे रहा था और खाना पीना चल रहा था। इसी दौरान गाजे-बाजे के साथ बरात के पहुंचने की आवाज भी आने लगी। दोपहर के समय बरात आई थी। जब परिवार वाले आनंद कारज की तैयारी करने लगे तो नशे की ओवरडोज में दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। इस बात का पता चलते ही लड़की ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और परिवार वालों ने बरात को बैरंग लौटा दिया। गांववासियों ने कहा कि शादी टूटने के गम के बजाय उन्हें इस बात की खुशी है कि लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!