सिख कैदियों की रिहाई और राजोआना संबंधी फैसला स्वागत योग्य : दादूवाल

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2019 01:24 PM

the decision on the release of sikh prisoners and rajoana is welcome daduwal

सरबत खालसा द्वारा नियुक्त तख्त श्री दमदमा साहिब के मुतवाजी जत्थेदार संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 8 सिख कैदियों की रिहाई

चंडीगढ़ (भुल्लर): सरबत खालसा द्वारा नियुक्त तख्त श्री दमदमा साहिब के मुतवाजी जत्थेदार संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 8 सिख कैदियों की रिहाई और भाई राजोआना की फांसी की सजा खत्म करने का फैसला स्वागत योग्य है, परंतु अधूरा है।

आज यहां ऑल इंडिया सिख स्टूडैंट फैडरेशन (भोमा) के अध्यक्ष भाई मनजीत सिंह भोमा और सलाहकार सर्बजीत सिंह जम्मू के साथ संयुक्त पै्रस कांफ्रैंस में उन्होंने कहा कि सिर्फ 8 सिख कैदी ही नहीं बल्कि अन्य भी ऐसे बहुत से सिख कैदी हैं जिनकी सजाएं पूरी हो चुकी हैं। 22 ऐसे कैदियों की लिस्ट उनके द्वारा बरगाड़ी मोर्चे दौरान पंजाब सरकार को भी दी गई थी। ये सभी कैदी रिहा होने चाहिएं। राजोआना की फांसी खत्म करने के साथ उनकी भी जेल से रिहाई होनी चाहिए क्योंकि वह बनती उम्रकैद की सजा काट चुके हैं।दादूवाल ने कहा कि अभी तक यह नहीं पता लगा कि रिहा किए गए कौन-कौन से सिख हैं। उन्होंने सूची में शामिल &12 नामों को सार्वजनिक करने तथा इस संबंधी नोटीफिकेशन जारी करने की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!