Edited By Urmila,Updated: 22 Mar, 2023 03:05 PM

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सदन में मौजूद रहे।
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सदन में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में अमन शांति को भंग नहीं होने देंगे, शांति बरकरार रखने के लिए हर कदम उठाएंगे। शांति भंग करने के लिए सपना ले रहें उनके सपने पूरे नहीं होने देंगे। जो सपना भी ले रहा है उसे जुर्म माना जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अपनों के ऊपर बंदूके नहीं रखी जाती। साफ तौर पर उन्होंने कहा कि दूसरों के आगे करके और अपने आपको साइड करके लीडर नहीं बना जा सकता। उन्होंने अमृतपाल का नाम लिए बिना यह इशारा किया है। उन्होंने शहीदों को याद करते हुए कहा कि शहीद सरदार भगत सिंह ने जब आजादी के लिए जंग लड़ी है तब उन्होंने अपने देश के लोगों पर नहीं बल्कि अंग्रेजों के खिलाफ यह जंग लड़ी थी। यहां आपको बता दें कि कल शहीदी दिवस है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here