पेट्रोल डालकर मजदूर को आग लगाने का मामला, केस दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 24 Jan, 2026 02:14 PM

the case involves setting a worker on fire after dousing him with petrol

थाना सदर फरीदकोट के अंतर्गत आने वाले गांव सुखनवाला में एक दिहाड़ी मजदूर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है।

फरीदकोट (राजन): थाना सदर फरीदकोट के अंतर्गत आने वाले गांव सुखनवाला में एक दिहाड़ी मजदूर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह निवासी गांव सुखनवाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और गांव में लछमण सिंह के घर पर आरोपी प्रगट सिंह निवासी सुखनवाला के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि दोनों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!