बोतल गुदा में डालने का था शौक, पेट के अंदर चली गई तो हुआ ये हाल

Edited By Mohit,Updated: 05 Oct, 2019 06:14 PM

the bottle went inside the stomach

जिले के एक व्यक्ति का बेहुदा शौक उसके लिए भारी पड़ गया। व्यक्ति कभी-कभी अपनी गुदा में बोतल डालने का आदी था।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा/खुराना): जिले के एक व्यक्ति का बेहुदा शौक उसके लिए भारी पड़ गया। व्यक्ति कभी-कभी अपनी गुदा में बोतल डालने का आदी था। मगर बोतल गुदा के जरिए पेट में चला गया तो उसे आपरेशन कर बाहर निकालना पड़ा। जिले के एक गांव के 48 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह पहले भी अकसर ऐसे ही बोतल को गुदा में डाल लेता था। लेकिन दो दिन पहले उससे यह बोतल पेट के अंदर चली गई। जिस कारण कारण उसे परेशानी होने लगी। 

उसे तकलीफ होने लगी तो उसने घर में बताया। जिस कारण परिवार ने उसे श्री मुक्तसर साहिब के बांसल नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। जहां पर डॉ. मुकेश ने उसका आपरेशन करने के बाद बोतल को निकाल दिया। डॉ. मुकेश बांसल ने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन उसकी कुछ नाड़ कमजोर हो गई हैं। जिस कारण उसका शौचालय का रास्ता बंद करना पड़ा है। अब तीन माह के बाद उसका फिर से आपरेशन कर शौचालय का रास्ता चलाया जाएगा। उतने समय तक उसके आर्जी तौर पर पाइप से रास्ता बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!