सोशल मीडिया पर 12वीं कक्षा की डाली गई डेटशीट फर्जी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jun, 2020 06:36 PM

the 12th class datesheet was fake on social media

कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन/कर्फ्यू लगाने के कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से....

मोहाली(नियामियां): कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन/कर्फ्यू लगाने के कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई जाती वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं करवाने का मामला अभी भी विचाराधीन है।

पिछले दिनों कुछ शरारती तत्वों की ओर से वाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर 12वीं कक्षा की डेटशीट डाल दी गई थी। वह डेटशीट बिल्कुल फर्जी है। बोर्ड की ओर से ऐसी कोई डेटशीट जारी नहीं की गई।

बोर्ड की ओर से जब भी 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी की जाएगी, उस बारे में बाकायदा तौर पर अखबारों में प्रैस नोट दिया जाएगा और यह डेटशीट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट पर मुहैया भी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!