'बेअदबी' मामले की सूचना देने वाला ही निकला 'आरोपी', कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुलझाया केस

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Nov, 2020 09:18 AM

the  accused  that gave information turned out criminal

पुलिस ने बताया कि पवित्र स्वरूपों की बेअदबी किसी ने नहीं बल्कि सूचना देने वाले युवक की तरफ से ही की गई है...

लुधियाना (नरिन्दर): लुधियाना के टिब्बा रोड पर बीती देर रात सेवा सिंह नाम के युवक की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई थी कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंगों की किसी की तरफ से बेअदबी की गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से जब मामले की पूरी जांच की गई तो सामने आया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों की बेअदबी किसी और ने नहीं सूचना देने वाले सेवा सिंह की तरफ से ही की गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से कुछ ही घंटों में इस पूरे मामले को सुलझा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पवित्र स्वरूपों की बेअदबी किसी ओर ने नहीं बल्कि सूचना देने वाले युवक की तरफ से ही की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र लगभग 17 साल की बताई जा रही है।

इस घटना के बाद सिक्ख संगत भड़क गई। फिलहाल पुलिस की तरफ से सिक्ख संगत को शान्ति बनाई रखने की अपील की गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले पर अपने अधिकारत सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है।

पुलिस कमिशनर लुधियाना की तरफ से इस संबंधी मंगलवार 3 नवंबर को एक प्रैस कांफ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!