Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Mar, 2022 03:39 PM

निकटवर्ती गांव भागोकावां में शटरिंग का काम करते समय एक श्रमिक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुरदासपुर (हेमंत) : निकटवर्ती गांव भागोकावां में शटरिंग का काम करते समय एक श्रमिक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार हेतु उसके साथियों द्वारा दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में घायल श्रमिक बलविन्द्र सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी गांव पनियाड़ ने बताया कि वह गांव भागोकावां में शटरिंग का कार्य रहे थे कि अचानक बिजली की तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी तरफ डाक्टरों ने श्रमिक का उपचार शुरू कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here