300 KM रोजाना सफर, टांग में रॉड; मां को ब्लड कैंसर, पिता हार्ट पेशेंट—शिक्षक की भावुक गुहार

Edited By Urmila,Updated: 26 Aug, 2026 05:39 PM

teacher who travels 300 km daily demands transfer

गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव हड्डीवाला के रहने वाला ईटीटी शिक्षक जसदेव सिंह घर से स्कूल और स्कूल से घर आने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करते है।

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव हड्डीवाला के रहने वाला ईटीटी शिक्षक जसदेव सिंह घर से स्कूल और स्कूल से घर आने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करते है। मालूम हो कि घर में बुजुर्ग मां-बाप बीमार हैं, जिसके चलते उन्होंने तबादले की मांग की है। शिक्षक जसदेव सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से हर रोज मोटरसाइकिल पर सवार होकर ब्लॉक लोहीया खास (जालंधर) मंडल छन्ना स्कूल में सरकारी नौकरी करने जाता है और उसे रोजाना आने-जाने में लगभग 300 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसके कारण पिछली दिनों स्कूल से घर वापस आते समय फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर स्थित गांव पिंडी के पास उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं और आप्रेशन हुआ एवं उसकी टांग में रॉड डाली गई है। 

डॉक्टर ने उसे तीन महीने के लिए बेड रेस्ट बताया है। शिक्षक जसदेव सिंह ने कहा कि उनकी मां अमरजीत कौर, जिन्हें ब्लड कैंसर और पीलिया है, उनका इलाज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में चल रहा है। उनके पिता गुरचरण सिंह जोकि हार्ट के मरीज हैं और उनके दो स्टेंट पड़े हुए हैं। घर में उनकी देखभाल करने वाला उनके सिवा कोई और पारिवारिक सदस्य नहीं है, इसलिए उन्हें ही उनकी देखभाल करनी पड़ती है। 

जसदेव सिंह ने पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हमदर्दी के आधार पर अपील की है कि उनका तबादला उनके साथ के गांव जमालगढ़, गांव मोठां वाला या ब्लॉक गुरुहरसहाय में किसी भी स्कूल में कर दिया जाए या उनकी दो साल के लिए आरजी ड्यूटी उनके गांव के सरकारी स्कूल हडीवाला में लगाई जाए, ताकि वह अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपने बीमार बुजुर्ग माता-पिता और अपनी सेहत का भी ध्यान रखकर अपने मां-बाप की सेवा कर सकें और एक बेटा होने का फर्ज अदा कर सकूं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!