Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Jun, 2026 04:39 PM

चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार अब फाइनेंशियल क्राइसिस का हवाला देकर महंगाई भत्ता (DA) रोकने का रास्ता तलाश रही है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में हो रहे सरकारी कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार लगातार कर्मचारियों विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। पंजाब सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में फाइल की गई रिपोर्ट से साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हक को अपनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बोझ समझती है।
चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार अब फाइनेंशियल क्राइसिस का हवाला देकर महंगाई भत्ता (DA) रोकने का रास्ता तलाश रही है। इसी वजह से पूरे राज्य में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में भारी विरोध हो रहा है और वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।
DA सरकार का कोई एहसान नहीं, बल्कि कर्मचारियों का जायज और कानूनी हक है। हाईकोर्ट भी पहले साफ कर चुका है कि फाइनेंशियल दिक्कतों को कर्मचारियों को उनके हक से दूर रखने का आधार नहीं बनाया जा सकता। इसके बावजूद मान सरकार कर्मचारियों को उनके हक देने में आनाकानी कर रही है, जिससे उसके चुनावी वादों की असलियत सामने आ गई है।
अंत में तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हकों के किसी भी उल्लंघन या अन्याय का हर लेवल पर विरोध करती रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here