कूड़े का ढेर बना दीनानगर शहर, बीमारियों के फैलने का खतरा; भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2026 09:00 AM

dinanagar city turned into a garbage dump

दीनानगर शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों को लेकर भाजपा की हल्का इंचार्ज रेणू

गुरदासपुर/दीनानगर(हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों को लेकर भाजपा की हल्का इंचार्ज रेणू कश्यप ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके चलते दीनानगर कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है।

पानी भरने से संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा 
रेणू कश्यप ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में कूड़े के ढेरों में पानी भरने से संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सफाई नहीं करवाई गई तो शहर के लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय ये नेता गली-गली जाकर लोगों से वोट मांगते थे, लेकिन अब शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।

दीनानगर के लोगों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध
भाजपा ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए और शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बीमारियों के खतरे से बचाया जा सके। रेणू कश्यप ने कहा कि वह दीनानगर के लोगों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!