Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 05:29 PM

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में आज गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पावन मिट्टी के 131 कलशों की पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
वाराणसी/अमृतसर : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में आज गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पावन मिट्टी के 131 कलशों की पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन पूजनीय 108 संत निरंजन दास जी के आशीर्वाद से किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुग, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एस सी मोर्चा, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, सांसद शिवेश राम, संगठन मंत्री धर्मपाल, मंदिर प्रमुख संत हरिंदर दास जी, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, संजय निर्मल एवं गजेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं मंत्रीगण ,विधायकगण, प्रदेश एवं स्थानीय पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के भाव से ओतप्रोत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली मिट्टी के 131 दिव्य कलश यात्रा के माध्यम से प्रदेश,जिला एवं मंडल गाँव स्तर तक 21000 कलशों के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समानता, मानवता और बंधुत्व के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व से एक दिन पूर्व निकाली गई इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर तरुण चुग ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी एवं राष्टीय अध्यक्ष एवं सांसद नितिन नबीन की प्रेरणा एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद वाराणसी स्थित संत रविदास जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर के समग्र विकास हेतु विभिन्न विभागों द्वारा चरणबद्ध रूप से आधारभूत अवसंरचना, पर्यटन सुविधाओं एवं जनसुविधाओं का विकास कराया जाएगा है। उन्होंने बताया कि इस हेतु कुल ₹111.81 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य संपादित किए गए हैं, जिनमें पर्यटन विकास फेज-1 के अंतर्गत सामुदायिक हाल (लंगर हाल), संत रविदास जी की प्रतिमा की स्थापना, पार्क एवं सड़क निर्माण हेतु भूमि क्रय-अधिग्रहण, तथा संत रविदास मोड़ से सीर गेट तक सड़क एवं संपर्क मार्गों का निर्माण प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि कल गुरु पूर्णिमा के पावन दिन, इसी पावन स्थल से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय "समरसता संकल्प अभियान" का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान आगामी सात महीनों तक देशभर में सामाजिक समरसता, सेवा और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।



