72 दिनों बाद सोनिया के नाम पर 180 डिग्री का यू-टर्न : तरुण चुघ

Edited By swetha,Updated: 12 Aug, 2019 09:35 AM

tarun chugh

कांग्रेस ने अपनी डूबती नैय्या पार लगाने के लिए सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना

अमृतसर (कमल): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा है कि 72 दिनों के लंबे अंतराल और घंटों के मैराथन मंथन के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद एक बार फिर 180 डिग्री का यू-टर्न लेते हुए नेहरू-गांधी-वाड्रा परिवार की चौखट पर आकर औंधे मुंह गिर पड़ा है।

कांग्रेस ने अपनी डूबती नैय्या पार लगाने के लिए सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया है।  इस पर चुटकी लेते हुए तरुण चुघ ने कहा कि यह जादू अब नहीं चलेगा। सोनिया गांधी को सत्ता देने का मतलब है कठपुतली सरकार और 12 लाख करोड़ की करप्शन और देश के संसाधनों की लूट, बैंकों की लूट, गरीबों के हक का पैसा कांग्रेस समर्थक दलालों की जेब में। कांग्रेस के आम कार्यकर्ता की आंखों में धूल झोंकने के लिए इतना बड़ा नाटक यह साबित करता है कि गांधी परिवार ही कांग्रेस है। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है लेकिन गांधी, वाड्रा परिवार पार्टी की जड़ें खोदने में लगे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!