Ludhiana: इलाके में 2 दिन से ट्यूबवेल बंद, 48 डिग्री गर्मी में पानी के लिए जूझ रही जनता, ममता आशु ने निगम को घेरा

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2026 02:10 PM

tubewell in ludhiana shut down for two days

भीषण गर्मी के बीच हल्का वेस्ट के मॉडल ग्राम में पेयजल संकट का गंभीर मामला सामने आया है।

लुधियाना (विक्की): भीषण गर्मी के बीच हल्का वेस्ट के मॉडल ग्राम में पेयजल संकट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इलाके का ट्यूबवेल बिजली का बिल जमा न होने के कारण बंद पड़ा है, जिसके चलते पिछले 2 दिनों से लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि 47-48 डिग्री तापमान के बीच भी निगम प्रशासन इस समस्या का समाधान करने में विफल नजर आ रहा है।

PunjabKesari

इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी और कांग्रेस नेता ममता आशु ने नगर निगम कमिश्नर को संदेश भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि बिजली का बिल जमा न होने के कारण ट्यूबवेल बंद है तो यह केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि हजारों लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा गंभीर मामला है।

PunjabKesari

आशु ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेल बंद होने के कारण पूरे इलाके की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है और लोग बुनियादी जरूरत के लिए भी परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोगों को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है, तब निगम प्रशासन ऐसी स्थिति कैसे पैदा होने दे सकता है कि बिजली बिल के कारण जलापूर्ति ही ठप हो जाए।

PunjabKesari

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों में पानी न आने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। ममता आशु ने निगम प्रशासन से मांग की कि बिजली बिल संबंधी समस्या का तुरंत समाधान कर ट्यूबवेल को चालू करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!