Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2022 04:48 PM
हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने सिविल अस्पताल के नजदीक बने सेवा केंद्र
लुधियाना (विक्की): जनता की सुविधा के लिए खोले गए सेवा केंद्र अब उल्टा परेशानी का सबब बनने लगे हैं। लोगों की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सोमवार को हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने सिविल अस्पताल के नजदीक बने सेवा केंद्र में औचक निरीक्षण किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने पप्पी के सामने शिकायतों का अंबार लगा दिया।
जिस पर भड़के विधायक ने सेवा केंद्र के स्टाफ की खूब क्लास लगाई। पप्पी ने बताया कि चेकिंग के दौरान केंद्र के 2 स्टाफ मेंबर गैर उपस्थित मिले, जिनके बारे में डी.सी. को लिखकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेकिंग में यह बात भी सामने आई कि स्टाफ द्वारा लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।