सरकारी स्कूल में 3 युवकों ने मचाया तांडव, जमकर की तोड़फोड़, हरकत कैमरे में कैद

Edited By Urmila,Updated: 17 Jun, 2026 01:04 PM

three youths went on a rampage of vandalism at a government school

स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) में छुट्टियों के दौरान 3 शरारती युवकों द्वारा फिल्मी स्टाइल में घुसकर स्कूल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

 जैतो (जिंदल): स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) में छुट्टियों के दौरान 3 शरारती युवकों द्वारा फिल्मी स्टाइल में घुसकर स्कूल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

स्कूल प्रिंसीपल के मुताबिक, करीब 17-18 साल की उम्र के ये 3 लड़के स्कूल की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। युवकों ने स्कूल वैन के शीशे और खिड़कियां तोड़ दीं, कमरों में रखे टेबल, कुर्सियां, पंखे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्कूल के फायर सिलैंडर को भी लीक कर दिया। अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी निशाना बनाया, लेकिन तोड़फोड़ करने से पहले उनकी हरकतें कैमरों में कैद हो गईं।

सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों और एम.सी. तुलसी बंसल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और स्कूल को हुए भारी नुकसान का मुआवजा इन आरोपियों से ही वसूला जाए। स्कूल प्रशासन और स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाने के पीछे के असली कारणों का सामने आना बेहद जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!