पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2026 05:40 PM

one arrest with heroine

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

फरीदकोट (राजन): नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर जिले के 2 अन्य व्यक्तियों को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अलावा 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार एस.आई. गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नई दाना मंडी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसकरण सिंह निवासी गांव दुलचीके, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ के दौरान जसकरण सिंह से मिली जानकारी के आधार पर सेवक सिंह निवासी सैदेके दुलचीके, जिला फिरोजपुर तथा गुरसेवक सिंह निवासी प्रीतम सिंह वाला, जिला फिरोजपुर को भी एन.डी.पी.एस. एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से बरामद 50 ग्राम हेरोइन और 2 मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!