सुनील जाखड़ के सुरक्षा अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, 2 जगह से टूटी टांग

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Dec, 2020 10:11 AM

sunil jakhar s security officer collides with bike

सैक्टर-6 निवासी राम कुमार ने शिकायत में बताया कि वह पंजाब पुलिस में निरीक्षक के पद पर सी.आई.डी. में नियुक्त है।

चंडीगढ़/पंचकूला (चंदन): रविवार सुबह श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पी.एस.ओ. को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी टांग में 2 जगह फ्रैक्चर आ गया। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सैक्टर-6 निवासी राम कुमार ने शिकायत में बताया कि वह पंजाब पुलिस में निरीक्षक के पद पर सी.आई.डी. में नियुक्त है। उनकी ड्यूटी सुनील जाखड़ के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी.एस.ओ.) के तौर पर लगी हुई है। वे सुबह 5.15 बजे सैक्टर-6 से माता मनसा देवी मंदिर माथा टेकने के लिए पैदल जा रहे थे। इस दौरान युवक तेज गति व लापरवाही से बाइक चला रहा था और उसने उनकी बाई टांग पर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे साइड में गिर गए। उनकी बाई टांग घुटने के नीचे से दो जगह से टूट गई और शरीर पर और चोटें भी आईं। हादसे के बाद दोनों युवक फरार हो गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!