पंजाब में हफ्ते में एक दिन लगेगा Lockdown, बंद रहेगा ये सब

Edited By Vatika,Updated: 19 Apr, 2021 05:00 PM

sunday lockdown in punjab due to corona crises

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में हफ्ते में एक दिन यानी कि

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में हफ्ते में एक दिन यानी कि रविवार का लॉकडाउन लगा दिया है। रविवार को सभी बाजार, मॉल, मार्किट बंद रहेंगे । उक्त आदेश 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे। 

Tricity  में बुधवार का पूर्ण लॉकडाउन
पंजाब सरकार ने  ट्राईिसटी के बाकी हिस्सों के साथ मोहाली में भी राम नवमी पर बुधवार को मुकम्मल लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। इस फ़ैसले का ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की ओर से कोविड समीक्षा के लिये बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में किया गया। कैप्टन ने बताया कि चंडीगढ़ के सलाहकार ने उनसे मोहाली में लॉकडाउन लगाने की अपील की थी ताकि रामनवमी के दिन जमावड़े से बचने के लिए समूचे ट्राईिसटी में लॉकडाउन लगाया जा सके क्योंकि मोहाली इसका हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के लोगों को कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र राम नवमी के त्योहार के अवसर पर कार्यक्रमऔर बड़े जश्नों से बचने की अपील की ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!