हफ्ते में 3 दिन सड़कों पर दिखेंगे अफसर! लुधियाना में दिखा नए आदेशों का असर

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2026 04:54 PM

municipal corporation ludhiana

पंजाब के नए लोकल बॉडी सेक्रेटरी घनश्याम थोरी ने पंजाब के नगर निगम कमिश्नरों को हर हफ्ते सुबह कम से कम 3 दिन फील्ड में निकलने का आदेश दिया है।

लुधियाना (हितेश): पंजाब के नए लोकल बॉडी सेक्रेटरी घनश्याम थोरी ने पंजाब के नगर निगम कमिश्नरों को हर हफ्ते सुबह कम से कम 3 दिन फील्ड में निकलने का आदेश दिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि निगम कमिश्नर कम से कम 1 घंटे सड़कों पर नजर आने चाहिए। इसी के तहत सोमवार सुबह लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल नगर निगम अधिकारियों की पूरी टीम के साथ सड़कों पर नजर आए। इस मौके पर उनके साथ जॉइंट कमिश्नर और जोनल कमिश्नर भी नजर आए। उन्होंने साफ-सफाई का सरप्राइज चेकिंग की गई।

दरअसल नगर निगम ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के आदेशों को लागू करने के लिए जो योजना बनाई है, उसके तहत अफसरों को 10-10 km सड़क का हिस्सा बांटा जाएंगा। उन्हें नोडल ऑफिसर लगाया गया है। यानी हर 10 km पर एक नोडल ऑफिसर लगा दिया गया है। उनके द्वारा उस हिस्से की सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग, मलबे की लिफ्टिंग, फुटपाथ ठीक करने, पानी लीकेज, सीवेज जाम और स्ट्रीट लाइट चेक करने की जिम्मेदार निभाई जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो ये सभी अधिकारी शहर को चमकाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

घनश्याम थोरी ने अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर जाने को कहा है ताकि ग्राउंड लेवल पर काम हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि वे इन अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट करके उनकी परफॉर्मेंस चेक करेंगे। इसी के तहत आज नगर निगम का पूरा स्टाफ सड़कों पर नजर आया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!