वड़िंग के आरोपों के बाद गुस्से से लाल हुए खैहरा, दिया Challenge

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2019 02:22 PM

sukhpal khaira challenge to amarinder singh raja warring

गिद्दड़बाहा से कांग्रेसी विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ​​​​​​​द्वारा बादलों को वोट बेचने के लगाए गए आरोपों के बाद बौखलाए सुखपाल खैहरा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है। खैहरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए राजा वड़िंग को आड़ें हाथों लेते हुए...

जालंधरः गिद्दड़बाहा से कांग्रेसी विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग द्वारा बादलों को वोट बेचने के लगाए गए आरोपों के बाद बौखलाए सुखपाल खैहरा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है। खैहरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए राजा वड़िंग को आड़ें हाथों लेते हुए  चुनौती दी है। खैहरा ने कहा कि मुझ पर लगाए आरोपों को राजा साबित करें या फिर माफी मांगे।

PunjabKesari

इतना ही नहीं खैहरा ने राजा वड़िंग को 2002-12 का समय याद करवाया और लिखा कि जब राजा वड़िंग और कैप्टन जैसे कायर कांग्रेसी बादलों से डरते थे तो उस समय भी उन्होंने बादलों के खिलाफ डट कर लड़ाई लड़ी थी। जिस कारण मेरे ऊपर 6 झूठे केस तक दर्ज हुए थे। 

PunjabKesari

खैहरा ने राजा वड़िंग पर कई आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि कांग्रेस को छोड़ कर मेरा मुकाबला करों, तुम्हें तुम्हारी औकात पता चल जाएगी। साथ ही खैहरा ने लिखा कि अगर राजा मेरे खिलाफ लगाए आरोपों को साबित कर दे तो मैं सियासत छोड़ दूंगा लेकिन अगर आरोप साबित नहीं हुए तो क्या तुम सियासत छोड़ सकोगे? 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!