जेल में बंद गैंगस्टर बाबा की बैरक को मंत्री रंधावा ने किया चैक

Edited By swetha,Updated: 17 Sep, 2019 09:08 AM

sukhjinder singh randhawa

जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने आज प्रात: रूपनगर और होशियारपुर जेल की अचानक चैकिंग की। इस दौरान 3 जेल कर्मचारियों को नियमों के विपरीत मोबाइल फोन का प्रयोग करते पकड़ा गया।

चंडीगढ़/रूपनगर(रमनजीत/ कैलाश): जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने आज प्रात: रूपनगर और होशियारपुर जेल की अचानक चैकिंग की। इस दौरान 3 जेल कर्मचारियों को नियमों के विपरीत मोबाइल फोन का प्रयोग करते पकड़ा गया।

जेल मंत्री के निर्देश पर इनमें रूपनगर जेल में 2 कर्मचारियों को मुअत्तल कर दिया गया और होशियारपुर जेल में तीसरे कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पैसको को निर्देश दिए हैं। प्रात: लगभग 7 बजे जिला जेल रूपनगर में अचानक जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने दबिश दी जिस दौरान कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। सर्वप्रथम उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की बैरक में चैकिंग की और तलाशी अभियान चलाया। जेल की ड्यूटी में लगे 2 कर्मचारियों जोकि जेल की ड्योढी में ड्यूटी दे रहे थे से मोबाइल बरामद किए गए। उक्त कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!