कबड्डी के स्टार खिलाड़ी सुखमन भगता की हुई अचानक मौत

Edited By Mohit,Updated: 15 Jan, 2021 03:14 PM

sudden death of kabbadi star player sukhman bhagatha

खेल जगत विशेष तौर पर कब्बडी जगत में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब कब्बडी के...........

भगता भाई (प्रवीन): खेल जगत विशेष तौर पर कबड्डी जगत में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब कबड्डी के स्टार खिलाड़ी सुखमन भगता का अचानक देहांत हो गया। वह सिर्फ 24 वर्ष का था। पंजाब के साथ-साथ उत्तरी भारत के कबड्डी खेल मेलों की शान रहे सुखमन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसको इलाज के लिए शहर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक करार दे दिया।

गौरतलब है कि सुखमन ने कबड्डी के हर तरह के रेडर को हराकर कबड्डी प्रेमियों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई थी। हालांकि कुछ समय पहले वह पंजाब के कई और नौजवानों की तरह नशे करने लग पड़ा था लेकिन निक्कू कलियान की बदौलत उसने नशों की दुनिया त्याग कर फिर से कबड्डी खेलनी शुरु कर दी थी। 

इस दौरान सुखमन ने काफी सारे इनाम अपने नाम किए। यहां तक कि वह करीब 3 दर्जन खेल मेलों का बेस्ट स्टापर चुना गया। नर्म स्वभाव के मालिक पिता धन्ना सिर्फ उर्फ पप्पू के घर जन्मे सुखमन की मौत पर मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, जिला प्रीशद के पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, मार्किट कमेटी भगता के चेयरमैन राजवंत सिंह भगता, आम आदमी पार्टी नेता जतिंदर सिंह भल्ला, परमजीत सिंह बिंदर, गगनदीप सिंह ग्रेवाल, डॉ. जसवीर शर्मा आदि ने दुख का प्रगटावा किया।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!