छात्रा ने सांसद भगवंत मान के दफ्तर के समक्ष लगाया धरना

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2020 09:21 AM

students protest against private school mafia in front of bhagwant mann s office

प्राइवेट स्कूल माफिया के विरुद्ध संघर्षशील छात्रा नोबल की तरफ से आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान के दफ्तर के समक्ष धरना लगाकर रोष व्यक्त कर मांग की गई कि ‘आप’ की तरफ से विद्यार्थियों के हक में अपनी भूमिका निभाई जाए।

संगरूर(सिंगला): प्राइवेट स्कूल माफिया के विरुद्ध संघर्षशील छात्रा नोबल की तरफ से आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान के दफ्तर के समक्ष धरना लगाकर रोष व्यक्त कर मांग की गई कि ‘आप’ की तरफ से विद्यार्थियों के हक में अपनी भूमिका निभाई जाए। 
PunjabKesari
छात्रा नोबल की तरफ से नौवीं कक्षा से ही स्कूल माफिया के विरुद्ध संघर्ष जारी है। इस कड़ी दौरान वह विरोधी पक्ष के  नेता एच.एस. फूलका, सुखपाल खैहरा, हरपाल चीमा, भगवंत मान, मुनीश सिसोदिया को समय-समय पर मांग पत्र देकर स्कूल माफिया को नकेल डालने की अपील करती आ रही है, जिससे प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों  और मां-बाप की होती आर्थिक और मानसिक लूट रोकी जा सके। नोबल ने कहा कि पंजाब का कोई भी अफसर व नेता प्राइवेट स्कूल माफिया के विरुद्ध बोलने के लिए तैयार नहीं है जिस कारण माता-पिता और विद्यार्थी निरंतर लूटे जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!