सनसनीखेज वारदात: स्कूल बस का इंतजार कर रहे दूसरी कक्षा के छात्र का अपहरण

Edited By Kalash,Updated: 20 Aug, 2026 11:50 AM

student kidnapping

स्कूल बस का इंतजार कर रहे दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र को क्रेटा कार सवारों द्वारा कथित तौर पर जबरन अपहरण कर ले गए।

शाहकोट (अर्शदीप): गांव बाजवा कलां में स्कूल बस का इंतजार कर रहे दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र को क्रेटा कार सवारों द्वारा कथित तौर पर जबरन अपहरण कर ले गए। इस संबंध में बच्चे की मां पुष्पिंदर कौर निवासी बाजवा कलां, जो सिविल अस्पताल शाहकोट में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि आज सुबह करीब 7.15 बजे उनका बेटा रोजाना की तरह स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक क्रेटा कार में सवार दो व्यक्तियों और एक महिला ने बच्चे को कथित तौर पर जबरन कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित मां पुष्पिंदर कौर ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ स्थित करीब ढाई करोड़ रुपए की उनकी कोठी पर कब्जा करने की नीयत से उनके ससुराल पक्ष द्वारा यह पूरी साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश के चलते 18 मई को भी स्कूल से बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत थाना शाहकोट में लिखित रूप से दी गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उस समय कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आरोपी आज बच्चे को अगवा करने में कामयाब हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से बच्चे को तुरंत सुरक्षित बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच की।

इस संबंध में मॉडल थाना शाहकोट के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अमन सैनी ने बताया कि पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें तीन व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जबकि 2 अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार के मालिक का भी पता लगा लिया गया है, जो मोहाली का है। एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू कर बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!