किसान आंदोलन में बिकने लगे टिकैत की तस्वीरों वाले स्टिकर

Edited By Vatika,Updated: 11 Feb, 2021 10:22 AM

stickers with pictures of tikait started being sold in the peasant movement

दिल्ली के बार्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान अब यू.पी. के किसान नेता राकेश टिकैत की तस्वीरों वाले स्टिकर बिकने लगे हैं।

पटियाला(परमीत) : दिल्ली के बार्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान अब यू.पी. के किसान नेता राकेश टिकैत की तस्वीरों वाले स्टिकर बिकने लगे हैं। आंदोलन की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी किसान नेता की तस्वीरों वाले स्टिकर बिक रहे हों। इससे पहले किसान आंदोलन से संबंधित आम स्टिकर, पोस्टर व झंडे ही बिक रहे थे। 

पिछले दिनों यू.पी. पुलिस द्वारा गाजीपुर बार्डर खुलवाने के किए प्रयत्नों का विरोध करते हुए राकेश टिकैत की आंखों में आंसू आने के बाद यू.पी. व हरियाणा के किसान दिल्ली बार्डरों की तरफ चल पड़े हैं। इस समय यह नेता हरियाणा में खाप पंचायतों के आयोजन में डटा हुआ है, जहां अधिक से अधिक किसानों को संघर्ष से जोडऩे का प्रयत्न किया जा रहा है। जो स्टिकर सिंघू बार्डर पर बिक रहे हैं, वे गत्ते के बने हैं जोकि 20 रुपए प्रति पीस के हिसाब से बिक रहे हैं। स्टिकरों के साथ ही आंदोलन से संबंधित बैज, झंडे आदि भी बिक रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!