Sidhu Moosewala की मौ*त की भविष्यवाणी का Video Viral होते ही सामने आए बलकौर सिंह, कह डाली ये बात

Edited By Kamini,Updated: 10 Oct, 2024 03:37 PM

statement of sidhu moosewala s father balkaur singh

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की मौत को लेकर वायरल वीडियो के बाद नई चर्चा छिड़ गई है।

पंजाब डेस्क : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की मौत को लेकर वायरल वीडियो के बाद नई चर्चा छिड़ गई है। ज्योतिषि द्वारा Sidhu Moosewala को दी चेतावनी में अब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) का बयान सामने आया है। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या पहले की भविष्वाणी के दावे को झूठा ठहराया है। 

बलकौर सिंह ने कहा कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि Sidhu Moosewala पर किताब लिखना और उसके दोस्त द्वारा कई खुलासे करना सब पैसों की खातिर किया जा रहा है। खुद को सिद्धू का दोस्त कहने वाला आज तक उनके पास सिद्धू की हत्या के लिए इंसाफ के लिए नहीं आया। पिता Balkaur Singh ने ते यहां तक कह दिया कि जो लोग उनके बेटे (Sidhu Moosewala) का नाम लेकर पब्लिसिटी कर रहे हैं उन्हें जल्द ही अदालत में घसीटा जाएगा। उन्होंने कहा कि किताब लिखने वाले दोस्त के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि रविवार को वह जब सिद्धू के चाहनों को संबोधित करते हैं तो उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पहले से ही किताब लिखी गई थी। इसी कारण वह जनता इस बारे में कुछ नहीं कहते। उनका बेटा Sidhu कैसा था उन्हें पता है। उनके बेटे ने मौतसे 8-10 दिन पहले अपनी सोच का खुलासा इंटरव्यू में किया था अब तो लोग सिर्फ पैसों के लिए ये सब कुछ कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि  Bigg Boss 18 में भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के कई खुलासे किए हैं। उनके दोस्त रुद्रा, जो कि पेशे से ज्योतिषी हैं। उसने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को हमले की चेतावनी दी थी और चेतावनी देने के ठीक 8 दिन बाद मूसेवाला की हत्या हो गई। तेजिंदर बग्गा ने   दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत से ठीक 8 दिन पहले, एक ज्योतिषी ने उन्हें किसी जानलेवा हमले की चेतावनी दी थी। यही नहीं  ज्योतिष ने तो मूसेवाला को देश तक छोड़ने की सलाह तक दे दी थी। देश छोड़ने से पहले ही मूसेवाला (Moosewala) की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!