फिरोजपुर के वीजा सैंटरों पर एस.पी. का कड़ा Action, 3 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2023 12:03 AM

sp on visa centers of ferozepur strict action taken 3 arrested

शहर में अवैध रूप से चलाए जा रहे इमीग्रेशन सैंटरों पर फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

फिरोजपुर : शहर में अवैध रूप से चलाए जा रहे इमीग्रेशन सैंटरों पर फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शहर में बिना लाइसैंस के चलाए जा रहे करीब 15 वीजा सैंटर, इमीग्रेशन सैंटर व आइलैट्स सैंटर पर पर्चे दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

इस बारे जानकारी देते एस.पी. (डी.) फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रतीक ठकुराल निवासी मक्खू, हरप्रीत सिंह और शबेग सिंह निवासी फिरोजपुर सिटी ने मिल कर फर्जी इमीग्रेशन सैंटर खोला हुआ है, जहां वे लोगों को विदेश भेजने का झांसा दे उन्हें अपने जाल में फंसा कर पैसे ठगते हैं। तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है और अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने करीब 15 इमीग्रेशन सैंटर, वीजा सैंटर, आईलैट्स सैंटर जोकि बिना लाइसैंस के चलाए जा रहे थे, पर कार्रवाई कर पर्चे दर्ज किए हैं और इन मामलों में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्हें रिमांड पर लिया गया है तथा अन्य लोगों की तलाश जारी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!