सोनी मजबूत हिन्दू नेता के रूप में उभरे, अन्यों को पछाड़ा

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Sep, 2021 11:08 AM

soni emerges as strong hindu leader surpasses others

पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य पर ओम प्रकाश सोनी एक मजबूत हिन्दू नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं तथा उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार अन्य सभी नेताओं को पछाड़ते हुए सोनी ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने...

जालंधर (धवन): पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य पर ओम प्रकाश सोनी एक मजबूत हिन्दू नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं तथा उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार अन्य सभी नेताओं को पछाड़ते हुए सोनी ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोनी को उपमुख्यमंत्री का पदभार सौंपा जिन्होंने कल शपथ ली थी। सोनी अमृतसर पश्चिम विधानसभा हलके से 1997 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। सोनी ने अपना राजनीतिक करियर 1997 में अमृतसर पश्चिमी विधानसभा हलके से निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ते हुए शुरू किया था।

सोनी को उस समय कांग्रेस की टिकट नहीं मिली थी पर फिर भी निर्दलीय तौर पर उन्होंने चुनाव जीत लिया था। 2002 में वह पुन: चुनाव जीते तथा 2007 में भी उन्होंने पुन: इसी सीट से चुनाव में जीत हासिल की। बाद में अमृतसर पश्चिम विधानसभा सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर देने के बाद सोनी को अमृतसर केंद्रीय सीट से चुनाव लड़ाया गया जिसमें वह पुन: जीते। 2017 में पुन: चुनाव जीतते हुए उन्होंने भाजपा के तरुण चुघ को 21,116 वोटों के अंतर से पराजित किया। सोनी के ऊपर अब ङ्क्षहदुओं के हितों की पैरवी करने की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केवल सिंह ढिल्लों ने सोनी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह पंजाबियों की उम्मीदों पर पूरा उतरेंगे।

सोनी जोकि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के भी काफी निकट माने जाते हैं, को अप्रैल 2018 में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया था तथा उन्हें शिक्षा विभाग सौंपा गया था। सोनी ने एक समय लोकसभा का चुनाव नवजोत सिद्धू के खिलाफ लड़ा था। उस समय सिद्धू भाजपा में थे तो कांग्रेस की ओर से सोनी को उम्मीदवार बनाया गया था परन्तु वह सिद्धू से मामूली 6858 वोटों से हार गए थे। कांग्रेस में जब नवजोत सिद्धू व कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मध्य राजनीतिक जंग छिड़ी तो सोनी पूर्व मुख्यमंत्री के साथ खड़े रहे। 2016 में सोनी उन 42 कांग्रेस विधायकों में शामिल थे जिन्होंने एस.वाई.एल. पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!