Sonam Bajwa की नई फिल्म नहीं होगी रिलीज! कोर्ट ने सुनाया फैसला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Apr, 2026 06:05 PM

sonam bajwa movie release

पंजाब की मशहूर अदाकारा सोनम बाजवा एक बार फिर विवादों में फंस चुकी हैं।

पंजाब डैस्क : पंजाब की मशहूर अदाकारा सोनम बाजवा एक बार फिर विवादों में फंस चुकी हैं। उनकी आने वाली नई फिल्म ‘पिट सियापा’ की रिलीज पर चंडीगढ़ कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। जानकारी के अनुसार उनकी इस फिल्म पर कॉपीराइट का केस चल रहा है जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई दौरान उक्त फैसला सुनाया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होने जा रही है।

प्रोमो देखने पर हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार लेखक सोनम बाजवा की नई फिल्म ‘पिट सियापा’ 1 मई को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का प्रोमो 27 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था। इस प्रोमो को देखने के बाद लेखक राजन नंदन ने फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट का लीगल नोटिस भेज दिया।

फिल्म निर्माताओं को भेजा नोटिस

जानकारी के अनुसार राजन नंदन का कहना है कि फिल्म की कहानी उनकी लिखी एक स्टोरी के जैसे है। उन्होंने अपनी इस स्टोरी को पहले ही रजिस्टर करवा लिया था लेकिन जैसे ही उन्होंने ‘पिट सियापा’ का प्रोमो देखा तो उसे एहसास हुआ कि इस फिल्म की कहानी में कुछ स्क्रीप्ट और स्क्रीनप्ले आदि उसकी स्टोरी से मेल खाते हैं। इसके बाद राजन ने अपने वकील द्वारा फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट का लीगल नोटिस भेज दिया।

कॉपीराइट को लेकर फिल्म निर्माताओं का इंकार

नोटिस मिलने के बाद फिल्म निर्माताओं ने अपने वकीलों द्वारा जवाब भेजकर इन सभी आरोपों से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद रंजन ने चंडीगढ़ कोर्ट में अपील दायर की और अपना बनता मुआवजा, स्क्रीप्ट और स्क्रीनप्ले की कॉपी और क्रेडिट सहित अपनी कई मांगें याचिका में दायर कीं।

चंडीगढ़ कोर्ट का फैसला

इस मामले में सुनवाई दौरान चंडीगढ़ कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फिल्म ‘पिट सियापा’ की रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अगली सुनवाई 28 अप्रैल तक मुल्तवी कर दी है। अब देखना यह होगा कि अगली सुनवाई के बाद फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं।

सोनम बाजवा पहले भी रहीं विवादों में

आपको बता दें कि इससे पहले भी सोनम बाजवा कई बार विवादों में रह चुकी हैं। कभी के.एल. राहुल के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर, कभी शहनाज गिल को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बोलकर तो कभी जान्हवी कपूर के परम सुंदरी वाले एक्सेंट का मजाक उड़ाने पर, वह अकसर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं।

फिल्म ‘पिट सियापा’ भी रही विवादों में

इसके अलावा उनकी यह फिल्म ‘पिट सियापा’ भी खूब विवादों में रही है। इस फिल्म की शूटिंग सरहिंद मस्जिद में करने पर भी विवाद छिड़ गया था। शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी में मस्जिद में रात के समय शूटिंग करने, खाने-पीने का प्रोग्राम करने आदि पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मस्जिद के बाहर साफ-साफ लिखा है कि यहां शूटिंग नहीं हो सकती लेकिन फिर भी फिल्म निर्माताओं द्वारा पाबंदी के नियमों का उल्लंघन करते हुए शूटिंग की गई। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। इस सबके बाद फिल्म की टीम लुधियाना पहुंची और उन्होंने शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी और मुस्लिम समुदाय से माफी भी मांगी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!