सोम प्रकाश और अश्वनी शर्मा का किसानों ने किया जबरदस्त विरोध, पुलिस के साथ भी हाथापाई

Edited By Tania pathak,Updated: 27 Jul, 2021 12:28 PM

som prakash and ashwani sharma were strongly opposed by farmers

नेताओं का किसानों की तरफ से किया जा रहा विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज मुकेरियां में भी भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का किसानों की तरफ से ज़ोरदार विरोध...

मुकेरियां: नेताओं का किसानों की तरफ से किया जा रहा विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज मुकेरियां में भी भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का किसानों की तरफ से ज़ोरदार विरोध किया गया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीन काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक किसान जत्थेबंदियों की तरफ से भाजपा नेताओं का विरोध इसी तरह ही जारी रखा जाएगा।

इस मौके पर विरोध कर रहे किसानों को रोकने के दौरान किसानों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक भाजपा नेताओं को पंजाब में न मीटिंग करने दी जाएगी और न ही गांवों में घुसने दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!