Edited By Paras Sanotra,Updated: 27 May, 2023 10:30 PM

हलका समाना के गांव रंधावा के भारतीय सेना में तैनात फौजी सहजपाल सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं।
पटियाला: हलका समाना के गांव रंधावा के भारतीय सेना में तैनात फौजी सहजपाल सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। शहीद जवान की उम्र महज 25 साल थी और वह 2015 में भारतीय सेना में शामिल हुआ था। उसका 21 वर्षीय छोटा भाई अमृतपाल सिंह भी भारतीय सेना में है और लेह-लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात है। सहजपाल सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम का माहौल है। इलाके के विधायक और पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे।
जौड़ामाजरा ने कहा कि समाना का यह शहीद देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। आज पूरा पंजाब और भारत शहीद जवान को नमन करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शहीद को नमन किया है। जानकारी के अनुसार फौजी सहजपाल का पार्थिव शरीर रविवार को रंधावा गांव पहुंचेगा जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद फौजी के पिता अमरजीत सिंह और मां परमजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here