शहीदी जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान, रेलवे ने लिया यह फैसला

Edited By Urmila,Updated: 24 Dec, 2025 04:00 PM

important news for devotees attending the shaheedi jor mela

: उत्तरी रेलवे ने श्री फतेहगढ़ साहिब में होने वाले शहीदी जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंबाला कैंट जंक्शन से सरहिंद जंक्शन, मोरिंडा जंक्शन होते हुए नंगल डैम तक एक स्पैशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रूपनगर (विजय): उत्तरी रेलवे ने श्री फतेहगढ़ साहिब में होने वाले शहीदी जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंबाला कैंट जंक्शन से सरहिंद जंक्शन, मोरिंडा जंक्शन होते हुए नंगल डैम तक एक स्पैशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन से शहीदी जोड़ मेल के दौरान श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा।

यह ट्रेन 31 दिसम्बर तक अंबाला कैंट जंक्शन से सुबह 10.15 बजे चलेगी और दोपहर 1.20 बजे नंगल डैम स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंगल डैम से शाम 4.30 बजे चलेगी और शाम 7.38 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ इन स्टेशनों पर रुकेगी।

अंबाला सिटी, शंभू, राजपुरा जंक्शन, सराय बंजारा, साधुगढ़, सरहिंद जंक्शन, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, नौगावां, न्यू मोरिंडा जंक्शन, मोरिंडा जंक्शन, कुराली, मियांपुर, रूपनगर, घनौली, भरतगढ़, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब और भानुपली रेलवे स्टेशन। इस ट्रेन में सिर्फ 8 जनरल मेमू कोच होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!