Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2025 05:39 PM

पंजाब में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Kamal Kaur Bhabhi को गोलियों
पंजाब डेस्क: पंजाब में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Kamal Kaur Bhabhi को गोलियों से भूनने के बाद अब विदेश में भी हमले के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का सामने आया है, जहां मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ariella La Langosta (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार Ariella रविवार सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने काम से निकली थीं, जिसके बाद यह घटना हुई। Ariella की लाश कार के अंदर से मिली, जो गाड़ी के स्टीयरिंग पर मृत पड़ी हुई थीं और शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए। पुलिस उनकी मौत की जांच को टारगेट किलिंग मानकर कर रही है।

बता दें कि अरीला, सोशल मीडिया पर “Ariella La Langosta” नाम से जानी जाती थीं, के इंस्टाग्राम पर 5.5 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स थे। वह एक नाइटलाइफ इन्फ्लुएंसर थीं और Ikon New York और Opus Lounge जैसे क्लबों से जुड़ी हुई थीं।