सिद्धू के बागी तेवरों ने इस्तीफे पर छाए सस्पैंस को शायराना अंदाज में कुछ ऐसे किया साफ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2021 12:27 PM

sidhu s rebellious attitudes clarified the suspense

दिल्ली दरबार में पेशी से पहले नवजोत सिद्धू ने खुली बगावत का ऐलान कर दिया है। सिद्धू ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे...

चंडीगढ़, (अश्विनी): दिल्ली दरबार में पेशी से पहले नवजोत सिद्धू ने खुली बगावत का ऐलान कर दिया है। सिद्धू ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। बुधवार को एक बातचीत के दौरान सिद्धू ने कहा कि हाईकमान का शुक्रगुजार हूं लेकिन समझौते करके आगे नहीं बढ़ा जा सकता, क्योंकि ऐसा करने से आपको काटने के लिए दैत्यरूपी सिस्टम खड़ा हो जाएगा, इसलिए लड़ेंगे। सिद्धू ने एक शे’र भी सुनाया ‘इश्क जिनको है वतन से खुदी को मिटाते रहेंगे, शमां महफिल में जलती रहेगी, सिद्धू जैसे परवाने और भी आते रहेंगे।’ 

जाहिर है कि सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कायम हैं। बेशक पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बीते दिनों नवजोत सिद्धू के अध्यक्ष बने रहने की बात कही थी लेकिन सिद्धू के बागी तेवरों ने इस्तीफे पर छाए सस्पैंस को साफ कर दिया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!