Edited By Urmila,Updated: 02 Apr, 2023 03:54 PM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को पटियाला जेल से सजा पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया।
जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को पटियाला जेल से सजा पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद वह दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ''कल दोपहर 2 बजे गांव मूसा पहुंचकर भाई बलकौर सिंह जी से अपना दुख सांझा करूंगा... शाम करीब 4:15 बजे उनके घर जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति पर मीडिया को संबोधित करूंगा।"
आपको बता दें कि शनिवार शाम पटियाला जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह जल्द ही सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर पंजाब की कानून व्यवस्था पर खुलकर बात करेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर सिद्धू मूसेवाला जैसे शख्सियत की हत्या हो सकती है और उसके हत्यारे पकड़े नहीं जा सकते तो ऐसी सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती है। गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी कनाडा स्थित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने ली थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here