दिलजीत दोसांझ ने अपने शो में दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, पिता के लिए गाया ये गीत

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2022 01:09 PM

sidhu moosewala tribute by diljit

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का कल वैंकूवर के रोजर्स एरिना में एक शो था।

चंडीगढ़: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का कल वैंकूवर के रोजर्स एरिना में एक शो था। दिलजीत दोसांझ का शो काफी हिट रहा और उन्होंने अपने प्रशंसकों को गाने पर डांस करने के लिए मजबूर कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 

इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने दीप सिद्धू, संदीप नंगल अंबिया और सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। सिद्धू के लिए एक गाना गाते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा, "मूसेवाला  का नाम दिलों पर लिखा, खासा जोर लगा जाएगा मीटाने के लिए।" इतना ही नहीं, दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह के लिए एक गाना भी समर्पित किया, जिसमें उन्होंने कहा, बापू सिर तो लाही ना, बड़ा रोब तेरी चिट्टी पग्ग दा.."

इस गाने का वीडियो दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में दिलजीत दोसांझ ने लिखा है 'वन लव'। गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सिद्धू की मौत पर दुख व्यक्त किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!